बॉलीवुड

Sidharth Malhotra और Sara Ali Khan ने साथ में साइन की पहली फिल्म !! इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Sidharth Malhotra-Sara Ali Khan's First Movie: बॉलीवुड के गलियारों से इस समय जो खबरें वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक मशहूर डायरेक्टर दीपिका मिश्रा ने अपनी नई फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को फाइनल कर लिया है। सिद्धार्थ-सारा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगी।

Image

Sidharth Malhotra and Sara Ali Khan

Sidharth Malhotra-Sara Ali Khan's First Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को दिशा पाटनी और राशि खन्ना को अहम भूमिका में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीती कई फिल्में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अब उन्हें एक बड़ी हॉट देने की बड़ी जरुरत है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा को दीपक मिश्रा की नई फिल्म मिली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार सारा अली खान (Sara Ali Khan) लीड रोल में दिखाई देंगी।

पहली बार ऑनस्क्रीन दिखेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और सारा अली खान की जोड़ी

दीपिका मिश्रा के निर्देशन में बनने जा रही यह एक रूरल फोक स्टोरी होगी। फिल्म की ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। दीपिका मिश्रा ने इस मूवी को बनाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी को कास्ट किया है। फैन्स भी सिद्धार्थ और सारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2025 में शुरू कर दी जाएगी। निर्माताओं ने इस समय प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का आना वाला शेड्यूल काफी बिजी है। आने वाले दिनों सारा अली खान को फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इससे पहले सारा अली खान को फिल्म 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। इस मूवी में संजय कपूर, करिश्मा कपूर और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई दिए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article