बॉलीवुड

खत्म हुआ इंतजार, सिद्धार्थ और कियारा इस महीने लेंगे सात फेरे, यहां जानें वेडिंग डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:16 PM IST

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding Date:सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं। फिलहाल कपल ने अपनी शादी के डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Image

sidharth and kiara (credit Pic: instagram)

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding Date: बी-टाउन के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर (Kiara Advani) ने सिद्धार्थ और कियारा से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और शादी के प्लानिंग पर सवाल पूछा था। सिड और कियारा दोनों में से किसी ने ज्यादा कुछ नहीं बोला था। थैंक गॉड एक्टर ने कॉफी विद करण के काउच पर मेनिफेस्ट किया था कि वो कियारा से शादी करेंगे। हम आपको बता दें कि ये मेनिफेस्टेशन सच हो रहा है। कपल दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकता है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जी हां शेरशाह जोड़ी, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी दिसंबर महीने में शादी करने वाले हैं। फिलहाल सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी के तैयारियों के लिए बाकी चीजों को देख रहे हैं। कपल मुंबई में अपनी शादी का रिस्पेशन रखेगा। इस पार्टी में करण जौहर शामिल होंगे।

इस महीने सिद्धार्थ और कियारा करेंगे शादी

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, कपल अपनी शादी की तैयारियां कर रहा है। अपने रिलेशनशिप की वजह से कपल अपनी शादी की तैयारियों को सीक्रेट रखना चाहते हैं। जब कपल अपनी शादी की तैयारियां पूरी कर लेगा, तब ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। तब तक के लिए किसी भी चीज का खुलासा नहीं करना चाहते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो सिद्धार्थ की फिल्म थैंक गॉड हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा एक्टर की योद्धा और मिशन मंजनू भी रिलीज होगी। कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजुग जियो रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। एक्ट्रेस गोविंदा नाम मेरा नाम में नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। सत्यप्रेम की कथा में कियारा कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article