Shweta Singh Kirti on Sushant Singh Rajput: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है, लेकिन कुछ रिश्तों की याद इस दिन और भी ज्यादा इमोशनल कर देती है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) के लिए भी ये दिन उनके भाई की याद लेकर आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत और अपने परिवार से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उसके साथ बेहद इमोशनल नोट लिखा। तो चलिए जानते हैं श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को लेकर क्या लिखा है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Ananya Panday और Walker Blanco की राहें हुईं अलग !! 2 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता
श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को किया याद
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया से चले गए हो लेकिन लोग उन्हें आज भी भूल नहीं पाए हैं। अब रक्षाबंधन से एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने याद किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई और अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग भावुक नजर आ रहे हैं। श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। तो चलिए देखते हैं इन तस्वीरों में क्या खास है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:अंशुला कपूर की शादी में बोलते-बोलते रो पड़े Arjun Kapoor, मां मोना शौरी को याद कर हुए इमोशनल
कैप्शन में लिखी ये बात
श्वेता सिंह कीर्ति की फोटोज के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा कि 'आज भी वो दिन मुझे याद है जब मैंने अपने सारे खिलौने तुम्हारे साथ शेयर किए तो कितनी खुशी हुई थी। मेरी इकलौती गुड़िया, वो छोटा किचन सेट जो मुझे गिफ्ट मिला था, तुम्हें उनसे खेलते और मजा लेते देखकर मुझे और भी ज्यादा खुशी होती थी।लेकिन मिठाई की बात अलग थी, जो हम दोनों को बराबर पसंद थी मुझे पूरा ध्यान रहता था कि बिल्कुल बराबर बंटे। किसी को ज्यादा न मिले, किसी को कम एकदम बराबर होना चाहिए।' उन्होंने आगे लिखा कि 'रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिलाते हुए इस फोटो में मेरा चेहरा देखो मुझे याद है मैं कितनी सतर्क थी कि उसे ठीक आधा ही दूं, बस वो एक्सप्रेशन देखो कितनी गौर से देख रही हूं कि कहीं बड़ा निवाला न ले ले। ये यादें मैं हमेशा दिल के करीब रखूंगी बहुत संजोकर। वैसे भाई अगले जन्म में, अगर मैं लूं, तो तुम्हें मेरी बड़ी, प्यार करने वाली बहन बनना होगा और मैं वो नटखट, मीठी शैतान बनूं जो तुम थे। और अगर मैं अपनी जिंदगी का कोई सबसे करीबी पल रोक सकूं, तो ये बीच में होगा हम सब यहां हैं। साथ में। जैसे पहले थे हमेशा के लिए एक बेहतरीन तस्वीर में कैद।'
