Siddhanth Kapoor on Shraddha-Rahul Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काफी महीनों से इंडस्ट्री के फेमस राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कई इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया गया है। अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहें सुर्खियों में हैं। जी हां श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर आने वाले दिनों में उदयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ शादी कर सकती हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहों पर भाई सिद्धांत कपूर के रिएक्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है
श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहों पर भाई सिद्धांत का आया रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर एडल्ट सोसाइटी पेज पर श्रद्धा कपूर की शादी की खबर को शेयर किया गया है। कहा जा रहा है कि वो अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से शादी करने जा रही हैं। इस खबर ने आम लोगों के साथ-साथ सिद्धांत कपूर का भी ध्यान खींचा। इस दौरान सिद्धांत कपूर का जवाब भी वायरल हो गया। उन्होंने लिखा. 'ये तो मेरे लिए भी खबर है।' फैन्स ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'उम्मीद है अब और कोई अफवाहें नहीं फैलेंगी।'

Siddhanth Kapoor on Shraddha's Marriage Post
हाल ही में एक यूजर ने भी श्रद्धा कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था मैं विवाह करुंगी। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी साल 2024 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ मुंबई में पहली बार डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद से उन्हें कई मौकों पर साथ में देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों 'ईथा' मूवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित एक फिल्म है।
