बॉलीवुड

Shraddha Kapoor ने Ananya Pandey को दिया नायाब तोहफा, पहनकर खूब इतराई एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor gifts Ananya Pandey : श्रद्धा कपूर ने अनन्या पड़ने को प्यारा सा तोहफा दिया है। अनन्या इसे पहनकर काफी खुश नजर आ रही है , सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं क्या है वो प्यार तोहफा

Image

Shraddha Kapoor gifts Ananya Pandey

Shraddha Kapoor gifts Ananya Pandey : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे( Ananya Pandey) और श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करती भी नजर आती हैं। हालांकि दोनों साथ में बेहद कम नजर आती है लेकिन जब भी मिलती हैं एक-दूसरे के गले लगती हैं। वहीं अब खो गए हम कहाँ एक्ट्रेस अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारे से तोहफे की झलक दिखाई है। यह तोहफा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही दोस्त श्रद्धा कपूर ने उन्हें दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है वो तोहफा

हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने वीकेंड की झलक दिखाते हुए फैंस के साथ अपनी दिनचर्या साझा की। उन्होंने हेयर केयर रूटीन साझा किया और स्किन केयर की भी झलक दिखाई, वहीं अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने एक प्यारे से गोल्डन चोकर को पहनते हुए सेल्फ़ी ली और अपनी दोस्त श्रद्धा कपूर का धन्यवाद किया। स्टोरी शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा- धन्यवाद श्रद्धा कपूर, मुझे एक स्टार की तरह फ़ील हो रहा है। इसी स्टोरी को दोबारा शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- यू ब्यूटी । अनन्या पांडे की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

अनन्या-आदित्य का ब्रेकअप

बताते चले कि कुछ दिन पहले अनन्या पांडे( Ananya Pandey ) और आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) की ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो रही थी। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है , फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article