बॉलीवुड

252 करोड़ के ड्रग केस में श्रद्धा कपूर के भाई से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

Shraddha Kapoor Brother Summoned In Drug Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत का नाम ड्रग केस में सामने आया है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिद्धांत को समन भेजा है। इससे पहले पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरी को पुलिस ने समन भेजा था। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Shraddha Kapoor Brother Summoned In Drug Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत का नाम ड्रग केस में सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने समन जारी करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में उनका नाम लिया था, जिसके बाद अब सिद्धांत को समन भेजा गया है। हाल ही में सोशल मीडिया स्टार ओरी को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उन्होंने ओरी ने मुंबई पुलिस से समय की मांग की थी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

श्रद्धा कपूर के भाई से होगी पूछताछ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर, को मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने 25 नवंबर को हाजिर होने का समन भेजा है। उनका नाम इस महीने एक ड्रग तस्कर के बयान से सामने आया, जिसने दावा किया कि उसने सेलेब्रिटीज के लिए हाई-प्रोफाइल और शानदार पार्टियां आयोजित की थीं। यह समन उसी बड़े ड्रग सिंडिकेट के खुलासे के बाद आया है, जब फरवरी 2024 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक महिला को 741 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में अब तक 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी सलीम डोला से जुड़े वॉन्टेड ड्रग लॉर्ड का नाम भी शामिल है। दिसंबर में दुबई से डिटेन किया गया मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहेल शेख इस जांच का अहम हिस्सा है। सिद्धांत का नाम शेख के बयान के बाद सामने आया है। शेख ने दावा किया कि ड्रग पार्टियों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी, नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, जैसे स्टार्स शामिल होते थे।

नोरा फतेही ने किया था रिएक्ट

नोरा फतेही का नाम अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों में आया था। इसपर एक्ट्रेस ने हाल ही में रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं तो हवाई जहाज में ही रहती हूं। मैं वर्कहॉलिक हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ ही नहीं है। मैं ऐसे लोगों के साथ नहीं घूमती। छुट्टी के दिन या तो घर पर रहती हूं, या दुबई के बीच पर, या अपने हाई स्कूल के पुराने दोस्तों के साथ। दिन-रात सिर्फ अपने सपनों और गोल्स पर काम करती हूं। जो कुछ भी पढ़ते हो, उस पर विश्वास मत करो। लगता है मेरा नाम आसान टारगेट बन गया है। लेकिन इस बार मैं चुप नहीं रहूंगी। पहले भी ऐसा हुआ था, झूठी खबरों से मुझे बर्बाद करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। मैंने सब कुछ चुपचाप देखा कैसे मेरे नाम को बदनाम किया गया, मेरी इमेज खराब की गई और क्लिकबेट के लिए इस्तेमाल किया गया। अब बस! कृपया मेरा नाम और फोटो ऐसी बातों में मत घसीटो जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। इस बार कीमत बहुत भारी चुकानी पड़ेगी। सम्मान के साथ कह रही हूं।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article