बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के साथ धमाकेदार प्रोजेक्ट करने को तैयार हैं Shoojit Sircar, भरी महफिल में लगाई पक्की मुहर

Shoojit Sircar Next Project SRK: बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अगली मूवी अब बेहतरीन डायरेक्टर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) के साथ होने वाली है। यह बात खुद डायरेक्टर ने कन्फर्म की है।

Image

Shoojit Sircar and Shah Rukh Khan

Shoojit Sircar Next Project SRK: साल 2023 में शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ ब्लॉकबस्टर मूवी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था। 'पठान' के साथ-साथ शाहरुख खान ने 'जवान' और 'डंकी' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज भी की थीं। इन तीनों फिल्मों की सफलता के बाद इंडस्ट्री का हर डायरेक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने के लिए बेकरार है। अब जो ताजा जानकारी सुनने में आ रही है उसके मुताबिक शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट अब इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) के साथ होने वाला है। इन खबरों पर अब शूजित सरकार ने खुद पक्की मुहर लगाई है।

शूजित सरकार के साथ होगी शाहरुख खान की अगली फिल्म

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शूजित सरकार ने कहा, 'शाहरुख खान के साथ फिल्म करना सौभाग्यशाली है। वो हमेशा फिट नजर आते हैं। वो 8 घंटे तक सेट को नहीं छोड़ते हैं। हम एक ही बार में पूरा शॉट कर लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि मुझे कोलकाता में उनके साथ कॉफी टेबल बुक करने का मौका मिला है। वह बहुत खुश थे और हमने इस बारे में बात की।' शूजित सरकार की इन बातों से यह कन्फर्म हो गया है कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शूजित सरकार ने आखिरी बार अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का निर्देशन किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि जब इस मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया तो लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के पास इस समय 'किंग' और 'पठान 2' जैसी 2 फिल्में भी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article