Shoaib Malik on Divorce With Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये कपल एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहा है। हालांकि सानिया मिर्जा ने अभी तक इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन उनके पति शोएब मलिक ने आखिरकार इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शोएब मलिक ने सान्या मिर्जा से अलग होने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यह हमारा निजी मामला है।
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) लंबे समय से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने एक न्यूज पोर्टल के साथ सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों पर बातचीत की। शोएब ने कथित तौर पर कहा, 'यह हमारा निजी मामला है। इस सवाल का जवाब न तो मैं और न ही मेरी पत्नी दे रहे हैं। इस टॉपिक को अकेला छोड़ दो।' रिपोर्ट्स की मानें तो एक-दूसरे से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक और सानिया मिर्जा रिएलिटी टॉक शो 'द मिर्जा, मलिक शो' में एक साथ नजर आएंगे।
कुछ दिनों पहले शोएब मलिक के एक करीबी ने खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों का तलाक हो चूका है। ये कपल बहुत जल्द ही इसकी ऑफिसशियल अनाउंसमेंट करेगा। यह सिलसिला सानिया मिर्जा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों एक बार फिर साथ में रहने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सानिया मिर्जा ने कभी भी शोएब से अलग होने की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि शोएब मलिक का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल आयशा उमर के साथ जुड़ने के बाद सानिया मिर्जा ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था।
