बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी के घर पर छाए संकट के बादल, इस साल गणपती बप्पा का नहीं कर पाएगी स्वागत

Shilpa Shetty Skip Ganesh Chaturthi Celebration: शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा इस बार अपने घर गणपती बप्पा का स्वागत नहीं कर पाएगी। एक्ट्रेस के परिवार में कोई घटना घट गई है जिस वजह से वह कोई त्योहार नहीं मना सकते। अभिनेत्री ने अपने फैंस को ये खबर देते हुए क्या बताया आइए देखते हैं

Image

Image Source: Zoom

Shilpa Shetty Skip Ganesh Chaturthi Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) हर त्योहार को अपने घर धूमधाम से मनाती है। दिवाली हो या होली शिल्पा के घर हार साल रौनक लगती है और जब बात आती है गणेश चतुर्थी( Ganesh Chaturthi) की तो शिल्पा शेट्टी इसे ढोल नगाड़ों के साथ सेलिब्रेट करती है। हालांकि इस बार शिल्पा शेट्टी अपने घर बप्पा का स्वागत नहीं कर पाएगी। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि इस साल कुन्द्रा परिवार गणपती बप्पा को घर नहीं ला सकता। शिल्पा ने इसका कारण भी बताया है, आइए आपको बताते हैं ऐसा क्या हुआ।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है -""प्रिय मित्रों, अत्यंत दुःख के साथ, हमें आपको सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि परिवार में किसी प्रियजन की मृत्यु के कारण, इस वर्ष हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएँगे। परंपरा के अनुसार, हम 13 दिनों का शोक मनाएँगे और इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से परहेज करेंगे। हम आपकी सहानुभूति और प्रार्थनाओं की अपेक्षा करते हैं। आभार सहित, कुंद्रा परिवार।" पिछले साल शिल्पा शेट्टी ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपती बप्पा का स्वागत किया था।

शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म सुखी में नजर आई थी। दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा ( Raj Kundra) भी अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'मेहर'। इन सब के अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा पैसों से जुड़े विवाद में घिरे हुए हैं। एक व्यक्ति ने उनपर करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article