बॉलीवुड

Sherlyn Chopra ने हाई हील्स पहन किया ऐसा डांस कि आने लगी डांट कटकटाने जैसी आवाज, लोग बोले- चादर दो, इन्हें ठंड लग रही है

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 06:41 PM IST

Sherlyn Chopra Viral Video: anshika_saxena1 ने चुटकी लेते हुए लिखा कि लगता है कि मुर्गी फड़फड़ा रही है। itz_sabir_07i के अकाउंट से कहा गया कि लगता है कि मिर्गी का झटका लगा है।

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा डांस करते हुए। (वीडियो स्क्रीन्ग्रैब)

Sherlyn Chopra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा जितना अपने लुक्स-स्टाइल स्टेटमेंट और कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुखियों में रहती हैं उतने ही चर्चे उनके डांस के भी होते हैं। शनिवार (17 जून, 2023) को चोपड़ा के डांस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें ब्लू कलर की सेक्सी ड्रेस में वह हाई हील्स पहनकर डांस करते हुए नजर आईं।

हालांकि, वह जब यह डांस कर रही थीं तब हाई हील्स की वजह से ऐसी तेज आवाज आने लगी, जैसी दांतों के कटकटाने के समय आती है। शर्लिन का यह डांस इंस्टाग्राम पर देखने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। naren__im ने मजे लेते हुए कमेंट किया कि जल्दी वहां से हट जाओ। sara_kosenrufugirl के हैंडल से कहा गया कि एक से एक पागल हैं इस दुनिया में।

footballnews247 नाम के हैंडल से कहा गया कि कोई इन्हें चादर दे दो, इन्हें ठंडी लग रही है। anshika_saxena1 ने चुटकी लेते हुए लिखा कि लगता है कि मुर्गी फड़फड़ा रही है। itz_sabir_07i के अकाउंट से कहा गया कि लगता है कि मिर्गी का झटका लगा है। ronitasharma85 ने कहा कि लगता है माता आ गई हैं इन पर, कोई तो इन्हें रोको। rehanshaikh16 ने कहा कि बेचारी शर्लिन को ठंडी लग रही है।

राखी सावंत पर यूं बोला चोपड़ा ने हमला

चोपड़ा ने इस दौरान मीडिया वालों के सामने एक्ट्रेस राखी सावंत पर भी तंज कसा। सावंत की मिमिक्री करते हुए कहा- तूफान आया...तूफान आया...अरे बहन! हम तीन-चार महीने में ब्वॉयफ्रेंड नहीं बदलते हैं। हसबैंड नहीं बदलते और ड्रामेबाजी नहीं करते हैं। टीआरपी के लिए मां की मय्यत पर नहीं जाते हैं।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article