बॉलीवुड

Shera Father Prayer Meet: बॉबी देओल ने दी शेरा को सांत्वना, सलमान खान के बॉडीगार्ड के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे ये स्टार्स

Shera Father Prayer Meet: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने कुछ दिनों पहले ही अपने पिता को खोया है। आज शेरा ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में अपने पिता की प्रेयर मीट रखी जिसमें बॉबी देओल समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है इन तस्वीरों पर...

Image

Pic Credit- Zoom

Shera Father Prayer Meet: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। हाल ही में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन हो गया। शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली की मौत कैंसर की वजह से हुई है। शेरा के पिता की अंतिम यात्रा में कई सितारे शामिल हुए थे। इस बीच शेरा ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में अपने पिता की प्रेयर मीट रखी है, जिसमें बॉबी देओल समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए है। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर...

भावुक हुए बॉबी देओल

जूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल गुरुद्वारे में शेरा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। वीडियो में बॉबी ने शेरा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस मुश्किल समय में बॉबी देओल, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ खड़े हैं। इस क्लिप में टीवी एक्टर और सिंगर राहुल वैद्य, शेरा के पिता को श्रद्धाजंलि देते दिखाई दे रहे हैं। राहुल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी कई स्टार्स प्रेयर मीट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में मनीष पॉल से लेकर डेजी शाह तक के नाम शामिल है।

सलमान खान के बेहद करीबी हैं शेरा

बताते चलें कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार ये कहा है कि जब तक शेरा उनके साथ है उन्हें कोई छू भी नहीं सकता है। शेरा टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं। वहीं सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को हर साल करीब 2 करोड़ रुपये देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article