बॉलीवुड

विक्की कौशल के जन्मदिन पर शाम कौशल ने शेयर किया धांसू वीडियो, लिखा- 'रब दी मेहर बनी रहे'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2025, 02:00 PM IST

Vicky Kaushal Sham Kaushal Video: एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के जन्मदिन के मौके पर उनके पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने पोस्ट शेयर कर बेटे को विश किया है। शाम कौशल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

Image

Vicky Kaushal Sham Kaushal Video

Vicky Kaushal Sham Kaushal Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म छावा (Chhaava) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन आज विक्की कौशल अपनी फिल्म की वजह से नहीं दूसरी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। विक्की कौशल आज यानी 16 मई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर स्टार्स से लेकर फैंस तक विक्की कौशल को विश करते नजर आ रहे हैं। कोई इस मौके पर विक्की की पुरानी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो कोई उन्हें महान एक्टर बता रहा है। इन सब के बीच विक्की कौशल के पिता शाम कौशल (Sham Kaushal) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

शाम कौशल ने इस अंदाज में किया विश

विक्की कौशल के जन्मदिन पर हर कोई एक्ट्रेस को विश करता नजर आ रहा है। इसी बीच विक्की कौशल के पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल एक पोस्ट शेयर कर बेटे को बर्थडे विश किया है। शाम कौशल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शाम कौशल अपने बेटे विक्की कौशल को ‘हैप्पी बर्थडे पुत्तर’ लिखा है। इसके साथ उन्होंने विक्की कौशल का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाम कौशल बेटे विक्की संग बीच पर चलते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल और शाम कौशल का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

कटरीना कैफ की विश का है इंतजार

विक्की कौशल और पिता के वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी फैंस एक्टर को बर्थडे विश करते दिखे। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स विक्की कौशल की पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बर्थडे विश का इंतजार है। विक्की कौशल के बर्थडे पर आप उन्हें कैसे विश करना चाहते हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article