Shahrukh Khan and Family will live with This Bollywood Couple: शाहरुख खान( Shahrukh Khan) पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ मन्नत में रह रहे हैं। शाहरुख खान का यह घर महल जैसा है, अंदर से इसका एक-एक कोना इतना आलीशान है कि देखने वालों की आंखें फटी रह जाए। खैर किंग खान अपने इस घर में कुछ मरम्मत करवा रहे हैं और इसमें दो और फ्लोर जोड़ने जा रहे हैं। घर की कंस्ट्रक्शन की वजह से खान परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ेगा। तीन साल तक चलने वाले इस मरम्मत काम के लिए शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो रहे हैं।
शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मई में दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले हैं। उन्होंनेबांद्रा के पाली हिल में पूजा कासा में दो आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट तीन साल की लीज पर किराए पर लिए हैं। ये प्रॉपर्टी वाशु भगनानी ( Vashu Bhagnani) की हैं और उनकी पत्नी पूजा के नाम पर हैं। बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट अभिनेता जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) का है और दूसरा प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख का है। शाहरुख खान वाशु भगनानी, पत्नी पूजा, जैकी भगनानी, पत्नी रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और दीपशिखा देशमुख के पड़ोसी होंगे।
तीन साल का भरेंगे इतना किराया
यह अपार्टमेंट शाहरुख खान को 11.54 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर दिया गया है, साथ ही 32.97 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देनी है। दूसरा अपार्टमेंट प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का है, जिसका किराया 12.61 लाख रुपये प्रति महीने है, जिसके लिए 36 लाख रुपये की डिपॉजिट देनी होगी। शाहरुख खान ने बिल्डिंग में चार मंजिलें लीज पर ली हैं। यहां वह तीन साल के लिए रहने जा रहे हैं
