बॉलीवुड

फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी से मिलने कोलकाता पहुंचे शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ किंग खान का वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 13, 2025, 10:13 AM IST

Shah Rukh Khan At Kolkata Airport: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान कोलकाता एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान कोलकाता क्यों पहुंचे हैं।

Image

Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club/ X

Shah Rukh Khan At Kolkata Airport: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा शाहरुख खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कभी शाहरुख खान का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। इन सब के बीच शाहरुख खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान कोलकाता एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है।

लियोनेल मेसी से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वीडियो है। शाहरुख खान अभी हाल ही में प्राइवेट जेट से कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हुए और वजह है दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी (Lionel Messi)। लियोनेल मेसी 14 साल बाद इंडिया आ रहे हैं। इस टूर में लियोनेल मेसी इंडिया के अलग-अलग शहरों में जाएंगे। सबसे पहले वो कोलकता पहुंचेंगे, जहां वो अपनी 70 फीट ऊंची लोहे की विशाल मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यही शहारुख खान और लियोनेल मेसी मिलने वाले है। शाहरुख खान का एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान एकदम नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शहारुख खान का ये वायरल वीडियो।

यहां देखें शाहरुख खान का वीडियो

कब रिलीज होगी 'किंग'

शाहरुख खान इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आएंगे। शाहरुख खान के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article