बॉलीवुड

'देवा' के बाद 'अर्जुन उस्तरा' के लिए कमर कस रहे हैं शाहिद कपूर, बताया क्या है फिल्म की कहानी और पूरी प्लानिंग

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara: बातचीत में शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया। शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) ने बताया कि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं।

Image

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) की इस साल की पहली फिल्म देवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। अपने फैंस को खुश करते हुए शाहिद ने एक और अपडेट शेयर की है। देवा के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म अर्जुन उस्तरा के बारे में बताया। शाहिद ने फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर की हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

आईएएनएस से बातचीत में शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया। शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) ने बताया कि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं। और मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। इसका निर्देशन विशाल सर कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज( Vishal Bhardwaj) , जिनके साथ मैंने कई फिल्में की हैं। यह एक ऐसे सिरफिरे आशिक की कहानी है जो गुंडा बन जाता है। यह 90 के दशक पर आधारित एक गैंगस्टर फिल्म है। मूल रूप से, यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन यह एक्शन और गैंगस्टर से भरपूर है। इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पसंद आएगी क्योंकि हम चाहते हैं कि सभी लोग इस फिल्म को पसंद करें।

अर्जुन उस्तरा में अपने को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) , रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) , नाना पाटेकर ( Nana Patekar) और विक्रांत मेस्सी ( Vikrat Massey) है। इन सभी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए शाहिद ने बताया कि सभी स्टार्स अपने काम में बहुत कमाल हैं। हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article