बॉलीवुड

Jersey फ्लॉप होने के बाद दुखी हो गए थे Shahid Kapoor, बोले 'मेरा दिल टूट गया...'

Shahid on Jersey Flop: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी फ्लॉप होने पर अपनी बात रखी और कहा कि वो इस कारण काफी दुखी हो गए थे। शाहिद कपूर के अनुसार जर्सी काफी अच्छी फिल्म थी, लेकिन उसे सही समय पर रिलीज नहीं मिल पायी जिस कारण दर्शकों में उत्साह नहीं बचा और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

Image

Jersey फ्लॉप होने के बाद दुखी हो गए थे Shahid Kapoor, बोले 'मेरा दिल टूट गया...'

Shahid on Jersey Flop: फिल्म कबीर सिंह की बम्पर सफलता के बाद शाहिद कपूर ने एक और सुपरहिट साउथ फिल्म जर्सी का रीमेक करने का फैसला लिया था। शाहिद कपूर और ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि कबीर सिंह की तरह ही जर्सी भी सिनेमाघरों में हिट साबित होगी लेकिन तभी कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया को हिलाकर रख दिया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म जर्सी की रिलीज डेट में 4 बार बदलाव हुआ और अंत में जब यह रिलीज हुई तो यह फ्लॉप साबित हुई। दर्शक जर्सी को देखने के लिए सिनेमाघर नहीं गए, जिसके कारण शाहिद कपूर का दिल टूट गया।

शाहिद कपूर ने जर्सी रिलीज के लगभग एक साल बाद मीडिया से इसके बारे में बात की है। शाहिद कपूर ने कहा है कि जर्सी फ्लॉप होने की वजह से उनका दिल टूट गया था। शाहिद कपूर के अनुसार, 'जर्सी जब नहीं चली तो मेरा दिल टूट गया। ये बहुत ही खूबसूरत फिल्म थी। मुझे ऐसा लगता है कि यूनिवर्स हमारे साथ नहीं था। फिल्म के गाने आ चुके थे और इसकी रिलीज डेट 4 बार बदली गई। फिल्में फास्ट फूड की तरह हैं। अगर उनका जायका सही वक्त पर न उठाया जाए तो स्वाद चला जाता है। कोरोना वायरस जैसी स्थिति हमने पहले कभी नहीं देखी थी। हमें पता नहीं था कि चीजें कैसे मैनेज करनी है। इसका फिल्म पर बुरा प्रभाव पड़ा और ये फ्लॉप रही।'

'मुझे ऐसा लगता है कि हम फिल्म के साथ ठीक से न्याय भी नहीं कर पाए। हम सोचते तो कुछ सही फैसले ले सकते थे। लगता है कि चीजें हमारे हक में नहीं जाने के लिए हुई थीं। कभी कभी ऐसा होता है कि हम चीजें कंट्रोल भी करना चाहें लेकिन फिर भी वो ठीक नहीं होती हैं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article