Shah Rukh Khan New Movie After King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर खबरों में है। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म किंग की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। इन सब के बीच शाहरुख खान का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान अपने पुराने अवतार में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान नाम किस फिल्म से जुड़ रहा है।
रोमांंटिक फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान की एक और अपकमिंग फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान को एक बड़ी बजट वाली, पुराने जमाने की स्टाइल वाली, मैच्योर रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ऑफर मिला है। ये स्क्रिप्ट अचानक कहीं से आई है और शाहरुख खान को बहुत पसंद आ गई है। अब वे इसे अपने अगले प्रोजेक्ट के रूप में गंभीरता से सोच रहे हैं। सबसे रोमांचक बात ये है कि शाहरुख खान फिर से उसी रोमांस जॉनर में वापस लौटना चाहते हैं, जिसने एक समय उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। ये उनकी पुरानी फिल्मों जैसा नहीं है, ये उम्र के हिसाब से सही कहानी है। प्यार की एक मैच्योर दुनिया में सेट है, जिसमें बहुत गहराई और इमोशंस हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि शाहरुख खान दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए बराबर एक्साइटेड हैं एक फराह खान की डायरेक्टोरियल और ये नई रोमांटिक फिल्म। जून तक दोनों स्क्रिप्ट्स को अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद फैसला होने वाला है। इस बीच वे इंडस्ट्री के और भी कई बड़े नामों से मिल रहे हैं और उनकी कहानियां सुन रहे हैं।
एक्शन फिल्म से बनाना चाहते हैं दूरी
रिपोर्ट में बताया गया कि लगातार एक्शन फिल्में करने के बाद शाहरुख खान अब शारीरिक रूप से बहुत मेहनत वाले रोल्स से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं। डॉक्टरों की सलाह और पिछले कुछ सालों में लगी छोटी-मोटी चोटों के बाद वे ये फैसला ले रहे हैं। इसलिए ये रोमांटिक ड्रामा ठीक समय पर आई है। शाहरुख खान साफ कह चुके हैं कि वे किंग रिलीज होने के बाद ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यानी जनवरी या फरवरी 2027 से शूटिंग शुरू हो सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म किसी टॉप डायरेक्टर द्वारा बनाई जाएगी, लेकिन अभी उनका नाम पूरी तरह गुप्त रखा गया है।
