बॉलीवुड

'Baazigar 2' के लिए फाइनल हुए Shah Rukh Khan !! सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर Ratan Jain ने की तगड़ी प्लानिंग

Shah Rukh Khan in Baazigar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' को रिलीज हुए 31 साल हो गए हैं। इतने सालों के बाद अब निर्माता रतन जैन 'बाजीगर 2' बनाने की प्लानिंग की है। फिल्म में किंग खान को लीड रोल में देखा जाएगा।

Image

Shah Rukh Khan in Baazigar 2

Shah Rukh Khan in Baazigar 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लगातार निर्माताओं द्वारा सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को बनाने की चर्चा की जा रही है। सनी देओल की 'बॉर्डर' से लेकर 'नो एंट्री' सहित ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके सीक्वल को मेकर्स बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर चुके हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' के सीक्वल को बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। हाल ही में प्रोड्यूसर रतन जैन ने 'बाजीगर 2' (Baazigar 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

'बाजीगर 2' में दिखाई देंगे शाहरुख खान?

ईटाइम्स से बात करते हुए निर्माता रतन जैन ने लगभग 31 सालों के बाद शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' के सीक्वल को बनाने पर बड़ा खुलासा किया है। निर्माता ने बताया कि 'बाजीगर 2' के लिए उनकी बातचीत शाहरुख खान के साथ जारी है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अभी उनके पास फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई बड़ी प्लानिंग नहीं है और ना ही स्क्रिप्ट है। निर्माता इस प्रोजेक्ट को तभी आगे लेकर जाएंगे जब शाहरुख खान फिल्म में भूमिका निभाने के लिए हां करेंगे।

शाहरुख खान की 'बाजीगर' फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी अहम भूमिका में थीं। आज भी इस मूवी के गाने लोगों की जुबान रहते हैं। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता अपकमिंग मूवी 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article