बॉलीवुड

Dunki Drop 1: शाहरुख खान की डंकी का टीजर हुआ रिलीज, जवान-पठान के बाद अब होगी तीसरी ब्लॉकबस्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 2, 2023, 11:05 AM IST

Dunki Teaser out: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) का टीजर आज 2 नवंबर 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गया है। डंकी का टीजर आज 11 बजे राजुकमार हिरानी फिल्म्स के जरिए रिलीज कर दिया गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Dunki Drop 1

Dunki Teaser out: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) का टीजर आज 2 नवंबर 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गया है। डंकी का टीजर आज 11 बजे राजुकमार हिरानी फिल्म्स के जरिए रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान ने अपने 58वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। हालांकि शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी का टीजर रिलीज कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी ये टीजर रिलीज कर दिया है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में तापसी पन्नू भी लीड रोल में नजर आने वाली है।

इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनाया गया है। अभी तक राजकुमार हिरानी की एक भी फिल्म फ्लॉप साबित नहीं हुई है। अब डंकी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है। आइए अब इस टीजर पर एक नजर डालते हैं।

शाहरुख खान का जबरदस्त लुक

फिल्म डंकी के टीजर में शाहरुख खान का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले शाहरुख खान ने जवान और पठान में धमाकेदार एक्शन दिखाया है। अब डंकी में फैंस को कुछ बिल्कुल नया देखने को मिलने वाला है। राजुकमार हिरानी इसीलिए से जाने जाते हैं। डंकी 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की सीधी टक्कर प्रभास की फिल्म सालार से होने वाली है। अब फैंस इस भिड़ंत के लिए काफी एक्साइटेड है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article