Shah Rukh Khan’s Jawan Released on Netflix: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जवान (Jawan) अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। आज 2 नवंबर 2023 को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मूवी को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान ने अपने 58 वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। हालांकि शाहरुख खान ने अपने जवान वाले अंदाज में ही मूवी को ओटीटी पर रिलीज करवाया है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेटफ्लिक्स को जवान रिलीज करने के लिए धमकाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान नेटफ्लिक्स के सर्वर रूम को बम से उड़ाने की धमकी दे देते हैं। आइए इस मजेदार वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
‘2 मिनट में रिलीज करो जवान नहीं तो..’
शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक मजेदार वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान नेटफ्लिक्स के सर्वर रूम को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर उन्होंने 2 मिनट में जवान को रिलीज नहीं किया तो वह उनका पूरा सर्वर रूम ही बम से उड़ा देंगे। जिसके बाद नेटफ्लिक्स की टीम कहती है कि हम जवान को वीकेंड पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।
हालांकि शाहरुख खान धमकियों के बाद मूवी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘मेरे जन्मदिन के मौके पर आप सभी को तोहफा, अब जवान देखिए नेटफ्लिक्स पर’।
