Aryan Khan-Aaradhya Bachchan Morphed Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर्स शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्य अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों बच्चों की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ पर भी लोगों और पेपस की नजर गढ़ी रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया साइट रेडित पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो में आर्यन और आराध्य नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग काफी भड़क गए हैं और तरह-तरह की टिप्पणियाँ कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस वायरल वीडियो की एक झलक।
सोशल मीडिया साइट रेडित पर देखा गया की कीसी फैन पेज ने आर्यन खान (Aryan Khan) और आराध्य बच्चन (Aaradhya Bachchan) की दूल्हा दुल्हन के रूप में सब देखकर हैरान हो गए थे। साथ ही आगे देखा गया की अरध्या दुल्हन के रूप में दादू-दादी अमिताभ और जया के साथ खड़ी हैं। ऐसे में यह देख लोग वीडियो पर काफी ज्यादा गुस्सा निकाल रहे हैं और जिसने वीडियो एडिट की है उसे खरी खोटी सुना रहे हैं।
बात दें की आर्यन खान की उम्र 26 साल है और आराध्य की 12 जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। दोनों परिवारों की पर्सनल लाइफ को लेकर लोग दीवाने हैं लेकिन ऐसी मॉर्फ्ड तस्वीर ना मंजूर है। इसी के साथ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की यह मजाक भी नहीं है, यह अवैध है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है की
यह स्पष्ट रूप से नकली है लेकिन इस बकवास को कौन देख रहा है।
