बॉलीवुड

पहलगाम आतंकी हमला: "दर्द बयां करने के लिए कम पड़े शब्द", शाहरुख खान ने लिखा भावुक पोस्ट

SRK on Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों की जान गई है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान ने इस मामले पर पोस्ट किया है और कहा है कि आतंकवादियों की दरिंदगी देखकर उनके पास शब्द कम पड़ गए हैं।

Image

Shah Rukh Khan on Pahalgam Attack

SRK on Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। बॉलीवुड अभिनेता लगातार इस हमले की निंदा कर रहे हैं और आतंकियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और कहा है कि उनके पास इस निंदनीय काम पर बोलने के लिए शब्द भी नहीं हैं। वो इस हमले से आहत हैं और मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'पहलगाम में जो हुआ है, उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं। यह अमानवीय काम है, जिसने मानवता का शर्मसार किया है। इस वक्त में हम सभी मारे गए लोगों के लिए भगवान से बस प्रार्थना कर सकते हैं। हम सभी को दुख है कि हमारे लोग इस तरह के आतंकी हमले में मारे गए हैं। हम मारे गए लोगों के परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं। हम एक देश के दौर पर साथ खड़े हो और एकजुट रहें। हम इस हमले में इंसाफ की मांग करते हैं।'

अगर शाहरुख खान के फिल्मी करियर की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अकमिंग मूवी किंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। फिल्म किंग एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका प्ले करेंगे। जवान, पठान और डंकी की बम्पर सफलता के बाद हर किसी को किंग खान की किंग का इंतजार है। माना जा रहा है कि किंग से सुहाना खान का बॉलीवुड में बिग डेब्यू होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article