बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की बहन ने आज तक क्यों नहीं की शादी?

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 04:53 PM IST

Shah Rukh Khan Sister Shehnaz Lalarukh Khan Story: एक्टर शाहरुख खान के घर में आप सबको जानते होंगे लेकिन किंग खान की बहन के बारे में आपको शायद ही पता हो। तो चलिए आज हम आपको शाहरुख खान की बहन...

Image

शाहरुख खान की बहन कहां रहती हैं ? (Image Source: Pinterest/ IMDb/ Reddit)

Shehnaz Lalarukh Khan (Shahrukh Khan Sister) Age, Husband, Family, Biography: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी फिल्मों, स्टाइल और स्टारडम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके जीवन की असली मजबूती उनके परिवार में छिपी है। जो है उनकी बड़ी बहन, शहनाज लालारुख खान वो शख्स हैं जो चमक-दमक से दूर रहकर भी पूरे परिवार का एक मजबूत पीलर बनी हुई हैं। 1960 में जन्मी शहनाज शाहरुख से करीब 5-6 साल बड़ी हैं। वे मन्नत में शाहरुख, गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना तथा अबराम के साथ रहती हैं। पिता की मौत का गहरा सदमा उन्हें आज भी नहीं भूला, लेकिन भाई का अटूट साथ उन्हें संभाले हुए है। शहनाज की कहानी दर्द, परिवार की एकता और चुपचाप दिए गए समर्थन की मिसाल है। (ये भी पढ़ें: अब्बू की लाश देखकर पागल सी हो गई थीं शाहरुख खान की बहन शहनाज, 65 साल में दिखती हैं ऐसी)

शहनाज लालारुख खान कौन हैं और शाहरुख खान से उनका रिश्ता क्या है?

शहनाज लालारुख खान शाहरुख खान की इकलौती बड़ी बहन हैं। शहनाज लालारुख खान बॉलीवुड की लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर रहती हैं। शाहरुख उन्हें अपनी लाइफ का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बहन उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट और पढ़ी-लिखी हैं। पिता-मां की मौत के बाद शाहरुख ने बहन की जिम्मेदारी खुद ली और आज भी उन्हें पूरा परिवार का साथ देते हैं। (ये भी पढ़ें: Salman Khan या Shah Rukh Khan... किसकी छाती चौड़ी है?)

Shehnaz Lalarukh Khan Shah Rukh Khan Sister

शाहरुख खान की बहन कहां रहती हैं ? (Image Source: Pinterest/ IMDb/ Reddit)

शहनाज की पढ़ाई और शुरुआती जीवन कैसा था? (Shah Rukh Khan Ki Behen Shehnaz Lalarukh Khan Ki Padhai)

शहनाज बहुत पढ़ी-लिखी महिला हैं। उन्होंने कानून (LLB) और मास्टर्स (MA) की डिग्री हासिल की है। शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि उनकी बहन उनसे सौ गुना ज्यादा इंटेलिजेंट हैं। परिवार दिल्ली में रहता था। पिता मीर ताज मोहम्मद खान और मां लतीफ फातिमा ने बच्चों को अच्छी परवरिश दी। लेकिन 1981 में पिता की अचानक मौत ने सब बदल दिया। शहनाज पिता से बहुत क्लोज थीं, इसलिए यह सदमा उनके लिए सबसे भारी पड़ा।

माता-पिता की मौत का शहनाज पर क्या प्रभाव पड़ा? (Mata-Pita Ki Maut Ke baad Badal Gayi Shehnaz Lalarukh KhanKi Life)

यह शहनाज लालारुख खान जीवन का सबसे दर्दनाक समय था। पिता की मौत के समय शहनाज शव देखकर गिर पड़ीं। वे दो साल तक न रोईं, न बोलीं, सिर्फ खाली नजरों से देखती रहीं। 1991 में मां की मौत ने दर्द को और बढ़ा दिया। DDLJ की शूटिंग के दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने उम्मीद कम बता दी थी। शाहरुख ने शूटिंग रोककर उन्हें स्विट्जरलैंड ले जाकर इलाज कराया।

क्या शहनाज लालारुख खान की शादी हुई है? (Shah Rukh Khan Ki Behen Ki Shadi Hue Ya Nhi)

नहीं, शहनाज लालारुख खान की शादी नहीं हुई है। वे अविवाहित हैं और अपना पूरा जीवन परिवार पर लगा दिया। पिता-मां की मौत के बाद आए गहरे सदमे और डिप्रेशन की वजह से उन्होंने कभी शादी का रास्ता नहीं चुना। आज भी वे शाहरुख के परिवार के साथ मन्नत में रहती हैं और बच्चों की देखभाल में मदद करती हैं।

शहनाज का शाहरुख के परिवार के साथ क्या रिश्ता है? (Shah Rukh Khan Ke Pariwar Se Shehnaz Lalarukh KhanKa Rista)

शहनाज मन्नत में पूरे परिवार के साथ रहती हैं और परिवार की बहुत अहम सदस्य हैं। गौरी खान के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा है। गौरी उन्हें बहुत मानती हैं और परिवार की देखभाल में शहनाज का साथ रहता है। आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ वो प्यार बांटती हैं। वो अक्सर परिवार के फंक्शन में नजर आती हैं।

Shehnaz Lalarukh Khan Shah Rukh Khan Sister 1

शाहरुख खान की बहन कहां रहती हैं ? (Image Source: Pinterest/ IMDb/ Reddit)

क्या अपनी बहन से प्यार करते हैं शाहरुख खान? (Shah Rukh Khan Apni Behen Se Kitna Pyar Karte Hain)

एक्टर शाहरुख खान अपनी बहन शहनाज लालारुख खान के बेहद प्यार करते हैं। शाहरुख खान ने अपनी बहन के लिए कई फिल्मों की शूटिंग को बीच में छोड़ा है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article