बॉलीवुड

Tiger 3 में कब होगी Shah Rukh Khan की एंट्री, फैन के सवाल पर पोल खोल बैठे किंग खान

Shah Rukh Khan On Entering In Tiger 3: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाहरुख खान को लेकर यह अटकलें लग रही थीं कि वह 'टाइगर 3' में कैमियो करेंगे। वहीं हाल ही में एक फैन ने भी उनसे 'टाइगर 3' के सिलसिले में सवाल किया है।

Image

Tiger 3 में कैमियो के लिए तैयार हैं शाहरुख खान?

Shah Rukh Khan On Entering In Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान 'टाइगर 3' (Tiger 3) के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज ही 'टाइगर 3' का टीजर भी रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचाकर रख दिया। फिल्म को लेकर कई दिनों से अटकलें भी लग रही थीं कि इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कैमियो करने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस सिलसिले में एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल भी किया, जिसपर किंग खान भी पोल खोल बैठे।

दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क एसआरके सेशन शुरू किया, जिसमें फैंस ने उनसे तरह-तरह के सवाल किये। इस सेशन के दौरान ही एक फैन शाहरुख खान से 'टाइगर 3' (Tiger 3) के सिलसिले में सवाल कर बैठा। यूजर ने शाहरुख खान से कैमियो के बारे में पूछते हुए लिखा, "टाइगर 3' में आप इंटरवल के बाद आओगे या इंटरवल के पहले?" इसपर शाहरुख खान ने जबरदस्त जवाब देते हुए लिखा, "जब जब भाई बुलाएंगे तब-तब आ जाऊंगा।"

हेटर्स को शाहरुख खान ने दिया करारा जवाब

बता दें कि आस्क एसआरके सेशन के दौरान ही एक यूजर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पर 'फेक कलेक्शन' दिखाने को लेकर भी सवाल किया। यूजर ने ट्वीट में लिखा, "सर 'जवान' के नकली कलेक्शन नंबर के बारे में क्या ख्याल है? कई जगह न्यूज में दिखाया जा रहा है कि प्रोड्यूसर फेक कलेक्शन को दिखा रहे हैं?" इसपर शाहरुख खान ने फैन को जवाब देते हुए लिखा, "चुप बैठ और गितना रह। नंबर के चक्कर में ध्यान मत भटकाओ।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article