बॉलीवुड

सनी पाजी के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म लेकर आ रहे हैं Amir Khan , बेटी की शादी के बाद जल्दी करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Amir Khan New Project with Sunny Deol : हाल ही में आमिर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बात की है और बताया है कि अभी उनके हाथ में दो प्रोजेक्ट हैं। जिनमें से एक फिल्म में वह बतौर प्रोड्यूसर काम करेंगे इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आने वाले हैं और दूसरी तरफ वह फिल्म चैंपियन में बतौर लीड नजर आने वाले हैं।

Image

Amir Khan New project With Sunny Deol

Amir Khan New Project with Sunny Deol : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान( Amir Khan) जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अपनी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर जल्द ही फैंस के बीच दोबारा दिखाई देंगे। हाल ही में आमिर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बात की है और बताया है कि अभी उनके हाथ में दो प्रोजेक्ट हैं। जिनमें से एक फिल्म में वह बतौर प्रोड्यूसर काम करेंगे जिसमें उनके साथ सनी देओल नजर आने वाले हैं और दूसरी तरफ वह फिल्म चैंपियन में बतौर लीड नजर आने वाले हैं।

आमिर खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया है। आमिर के बॉक्स ऑफिस पर वापिस लौटने का इंतजार कर रहे फैंस का अब वेट खत्म होने वाला है। क्योंकि आमिर खान एक नहीं बल्कि दो फिल्म में नजर आ रहे हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल के साथ फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। आमिर खान ने हाल ही में सनी देओल के साथ फिल्म को लेकर बात की है। आमिर फिल्म की अनाउंसमेंट सनी देओल के 66 जन्मदिन पर करने वाले हैं।

आमिर खान के दुसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आरएस प्रसन्ना की फिल्म चैंपियन से बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं।।इस फिल्म में वह बतौर लीड नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए शूटिंग आमिर खान अपनी बेटी इरा खान की शादी के बाद करने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article