स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन ने कैमियो रोल प्ले किया है। दोनों के दमदार कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी। दर्शक दोनों के दमदार लुक को देखकर हैरान रह गए।
सिनेमाघर में स्त्री 2 रिलीज हो गई है। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन फिल्म की लाइमलाइट अक्षय कुमार अपने लुक्स से लुट रहे हैं।
स्त्री 2 में अक्षय कुमार दर्शकों के लिए बिल्कुल सरप्राइज पैक की तरह थे। उनकी धांसू एंट्री का वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। एक्टर के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया।
फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो रोल है। एक्टर के लुक से लेकर उनकी डायलॉग तक ने फैंस का दिल जीत लिया। सिनेमाघर में जमकर सीटी बजी।
अक्षय कुमार की धांसू एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया। पर्दे पर अक्षय के फैंस उन्हें इस पॉपुलर सीरीज में देखकर काफी खुश हुए।
फिल्म में वरुण धवन का कैमियो रोल है। एक्टर स्त्री 2 में भेड़िया के रोल में नजर आए। एक्टर का रोल बहुत ही छोटा था। लेकिन पर्दे पर काफी दमदार रहा।
फिल्म में वरुण और श्रद्धा का गाना खूबसूरत है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
वरुण और अक्षय के दमदार कैमियो के आगे राजकुमार राव लोगों को फीके लगे। दर्शक दोनों स्टार्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट में राजकुमार की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।