बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Birthday: 58 वें जन्मदिन पर शाहरुख ने मन्नत से की फैंस से मुलाकात, कहा-'मुझे यकीन नहीं होता..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 2, 2023, 08:24 AM IST

Shah Rukh Khan 58th Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर किंग खान ने मन्नत से ही फैंस को सरप्राइज दिया है। शाहरुख खान ने घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस को अपना दीदार दिया है। एक्टर ने फैंस के लिए एक ट्वीट भी लिखा है।

Image

Shah Rukh Khan at Mannat on his Birthday

Shah Rukh Khan 58th Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर किंग खान ने मन्नत से ही फैंस को सरप्राइज दिया है। शाहरुख खान के घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस उनके एक दीदार का इंतजार कर रहे थे। इस बीच शाहरुख खान ने उन्हें निराश नहीं किया और उनसे मिलने के लिए देर राह मन्नत की बालकनी पर आ गए । शाहरुख खान ने अपने खास आइकॉनिक अंदाज में फैंस से मुलाकात की है। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। इस बीच अब उन्होंने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें इतने प्यार के लिए वह फैंस को शुक्रिया अदा कर रहे हैं। आइए शाहरुख खान की फोटोज और ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।

'मुझे यकीन नहीं हो रहा है'- शाहरुख खान

शाहरुख खान ने रात 3 बजे के करीब ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे यकीन नहीं होता कि जन्मदिन की बधाई देने के लिए आप लोग आए, एक एक्टर के तौर पर मैं आप लोगों को एंटरटेन कर रहा हूं, ये जानकर मुझे काफी अच्छा लगता है। आप सभी की बधाईयों के लिए बहुत सारा प्यार। आप सभी से कल सुबह मिलता हूं ऑफ स्क्रीन भी और ऑन स्क्रीन भी..।’

बता दें कि आज सुबह 11 बजे शाहरुख खान की मूवी डंकी का टीजर रिलीज होने वाला है। जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article