Shah Rukh Khan Jawan To Release On Netflix: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2023 में मानो झंडे ही गाड़ दिये। जहां साल की शुरुआत में उनकी 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की तो वहीं साल के मध्य में 'जवान' (Jawan) ने भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात तो यह है कि अब शाहरुख खान की 'जवान' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तूफान मचाने के लिए तैयार है।
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' का लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया था। सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर इसकी रिलीज के लिए भी लोग टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की 'जवान' उनके बर्थडे पर ही यानी 2 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'जवान' के ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। खास बात तो यह है कि मूवी एक्टेंडेड कट के साथ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। ऐसे में दर्शक उस सीन का भी लुत्फ उठा सकते हैं जो पर्दे पर देखने को नहीं मिला।
करोड़ों में बिके हैं 'जवान' के ओटीटी राइट्स
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' के ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं। खबरों की मानें तो नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स को करीब 250 करोड़ रुपये में खरीदा था। शाहरुख खान के साथ-साथ इस फिल्म में नयनतारा, फातिमा सना शेख, प्रियामणि और संजीता भट्टाचार्या जैसे लोगों ने अहम भूमिका अदा की। उनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म ने कैमियो किया था।
