shah rukh khan avoiding media paps: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने ग्रैंड एंट्री ली। इस दौरान शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन के साथ शिरकत की। हालांकि शाहरुख इस दौरान कैमरों को चकमा देकर पार्टी में एंट्री करते दिखे। जहां गौरी खान और आर्यन खान सभी शटरबग्स के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। तो वहीं शाहरुख खान तस्वीरों के बचकर निकलने नजर आए।
जैसा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में शाहरुख मीडिया को इग्नोर ही करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में शाहरुख खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस दौरान ट्रैडीशनल ब्लैक कुर्ता सेट पहना था। एक बार फिर शाहरुख मीडिया से बचते हुए अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ वेन्यू में दाखिल हुए। इसी बीच गौरी और आर्यन ने पैप्स लिए जमकर पोज दिए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 19 जनवरी को मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। अनंत और राधिका एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में रोका हुआ था। नीता अंबानी इस दौरान अंबानी परिवार की ओर से मेहमानों की अगुआई करती दिखीं।

शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान (Pathaan)' इसी महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख की आखिरी फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, इसलिए उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है।
