बॉलीवुड

'Pathaan' की सक्सेस के लिए मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे Shah Rukh Khan, वीडियो हुआ वायरल

Shah Rukh Khan Visit Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान को हाल ही में मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की सफलता के लिए प्रार्थना करने मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं।

Image

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Visit Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को मक्का में उमराह करते हुए देखा गया था। इसके बाद अब शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार जाकर माथा टेकते नजर आए। वैष्णो देवी की चढ़ाई करते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो बड़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान के फैन्स उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले उनकी सफलता की दुआ मांगने के लिए मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं। ये फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने माता के आगे माथा टेका और अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। वीडियो में शाहरुख खान चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में एक हैं, जो सभी धर्मों का आदर करते हैं और उन्हें एक समान मानते हैं।

इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान'

शाहरुख खान की 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अभिनेता को लगभग चार सालों के बाद बड़े परदे पर लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। ये फिल्म 25 जनवरी के दिन दर्शकों के बीच दस्तक देगी। फिल्म एक नया गाना भी रिलीज होने के लिए तैयार है। 'पठान' के अलावा शाहरुख खान के पास एटली कुमार की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article