बॉलीवुड

Breaking: डिहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी Shah Rukh Khan की तबीयत, KD हॉस्पिटल में हुए भर्ती

शाहरुख खान अहमदाबाद में आइपीएल प्लेऑफ मैच देखने गए हुए थे। एक्टर की डिहाइड्रेशन की वजह से तबीयत बिगड़ गई। एक्टर को केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि एक्टर जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Image

Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)

Shah Rukh Khan Admitted In KD Hospital: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता पहला आईपीएल प्लेऑफ मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। एक्टर अहमदाबाद के ITC नर्मदा होटल में रुके हुए थे। आज शाम 4 बजे के बाद अभिनेता शाहरुख खान को KD हॉस्पिटल लाया गया था। एक्टर को डिहाइड्रेशन और खासी की वजह से भर्ती कराया गया था। एक्टर के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई है। अब अस्पताल ने बताया है कि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं।

IPL के फिनाले में पहुंची शाहरुख की टीम KKR

शाहरुख खान की आइपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच खेला था। केकेआर ने सनराइजर्स को हराकर आईपीएल 2024 के फिनाले में अपनी जगह बना ली है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। मैच देखने के लिए शाहरुख खान के साथ सुहाना, अबराम, शनाया और अनन्या पांडे पहुंचे थे। शाहरुख ने टीम के साथ मिलकर जश्न मनाया। शाहरुख ने अपनी बेटी का जन्मदिन भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। एक्टर इन दिनों अपनी टीम के हर मैच में नजर आते हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की बैक टू बैक पठान, जवान और डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। एक्टर जल्द अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम शुरू कर सकते हैं। एक्टर किंग में बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। किंग का निर्देशन सुजोय घोष करेंगे। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पहली बार बाप-बेटी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article