बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस खेल से परेशान हो गई है सीमा पाहवा, कहा- अब ये सब छोड़ने वाली हूं

Seema Pahawa want to Leave Bollywood Industry: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेत्री सीमा पाहवा( Seema Pahawa) ने खुलासा किया कि वह इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रही हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अब बॉलीवुड ने क्रिएटिव लोगों की हत्या कर दी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को केवल पैसे कमाने वाली कहा है वह टैलेंट को इग्नोर कर रही हैं।

Image

Seema Pahawa want to Leave Bollywood Industry:

Seema Pahawa want to Leave Bollywood Industry: बॉलीवुड अभिनेत्री सीमा पाहवा ( Seema Pahawa) पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हालांकि पिछले 5 सालों में उन्होंने लगातार हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह राजकुमार राव-वामीका गब्बी की फिल्म भूल-चूक माफ में नजर आने वाली है। सीमा पाहवा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बदलती इंडस्ट्री के बारे में बात की। उन्होंने जिक्र किया कि किस तरह से इंडस्ट्री में क्रिएटिव लोगों को इग्नोर किया जा रहा है। उन्होंने बॉलीवुड के प्रति अपने दर्द बयां किया और कहा कि वह इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना रही हैं।

बॉलीवुड ठिकाना के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेत्री सीमा पाहवा( Seema Pahawa) ने खुलासा किया कि वह इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रही हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अब बॉलीवुड ने क्रिएटिव लोगों की हत्या कर दी है। यहां सबकुछ बिजनेसमैन के हाथों में आ गया है। यहां फिल्में अब मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि पैसा कमाने के लिए बन रही हैं। हमारी मानसिकता इन लोगों के साथ मैच नहीं कर सकती। वह हमें पुराना कहकर टाल देते हैं। मैंने इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम किया लेकिन कभी लीड रोल नहीं मिला। एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं शायद इतनी अच्छी नहीं हूं, यहां केवल उन स्टार्स को लिया जाता है जिससे अच्छा पैसा कमाया जा सके।

फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं पर कटाक्ष करते हुए सीमा ने कहा कि यहां टैलन्टिड लोगों को काम नहीं मिल रहा केवल नंबर और फार्मूला से आगे बढ़ रहा है। इसलिए मैंने थिएटर में काम करने का मन बना लिया है। मैं अब थिएटर में काम करूंगी और फिल्मों पर ध्यान नहीं देने वाली। बताते चले कि वह जल्द ही राजकुमार राव-वामीका गब्बी की फिल्म भूल-चूक माफ में नजर आने वाली हैं। जो 9 मई 2025 को रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article