Rakhi Sawant Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर वह अपनी हरकतों और बयानों को लेकर हुए विवादों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को शरीफ बता दिया। पत्रकारों के सामने मस्ती के मूड में कहने लगीं- मैं सिर से पांव तक शरीफ ही शरीफ हूं...इस शरीफ को जाने दो। हम शरीफ क्या हुए, मेरी अवाम बदमाश हो गई।
राखी इस दौरान फ्लावर वाला कोट पहनकर मौज के मूड में नजर आई थीं। पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो जब इंस्टाग्राम पर सामने आया तो लोग बुरी तरह से उनके इस बाबत मजे लेने लगे। mr_bhavesh_garchar_12dz के हैंडल से कहा गया कि किसी दिन इन्हीं हरकतों की वजह सें वह इनका पेज अनफॉलो कर देंगे। 96k_patil007 ने कहा कि बार डांसर भी आपसे अच्छी हैं।
gujjurocks007 ने आगे लिखा, "अगर राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा और उर्फी जावेद न होतीं तब भारत में सोशल मीडिया का क्या होता। मतलब हद है!" anjudewangan387 ने कहा कि यह कितनी नौटंकी करती है और इनको शर्म भी नहीं आती है। saumyaww__ ने उन्हें इस वीडियो के बाद एंटरटेनर करार दिया, जबकि iman_00411 नाम के अकाउंट से कमेंट किया गया कि राखी आपकी शराफत ब्रा से बाहर झांक रही है।
आगे priyanka_rocks03 नाम की यूजर ने कहा कि बस इनकी इसी नौटंकी से ही तो इंस्टाग्राम चल रहा है। nikitachopra786 ने आगे कमेंट किया- नहीं राखी शरीफ हुई तो अंजलि चोपड़ा उर्फी जावेद बन गईं।
