बॉलीवुड

SCOOP: राजकुमार हिरानी के साथ आमिर खान की नेक्स्ट में आई रुकावट, परफेक्शनिस्ट ने स्क्रिप्ट में बदलाव करने की डिमांड

Aamir Khan's Next With Rajkumar Hirani: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर खबरें सामने आई है कि वो राजकुमार हिरानी की नेक्स्ट दादासाहेब फाल्के की बायोपिक में काम कर रहे हैं। आमिर खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद इसमें बदलाव करने को कहा है।

Image

Image Source: IMDb

Aamir Khan's Next With Rajkumar Hirani: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी नई फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अब जो ताजा खबर सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) संग बनने जा रही आमिर खान की फिल्म में थोड़ी रूकावट सामने आई है। यह फिल्म दादासाहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke Biopic) की बायोपिक होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने इस मूवी की स्क्रिप्ट में थोड़े बदलाव करने के लिए कहा है।

राजकुमार हिरानी की नेक्स्ट मूवी की स्क्रिप्ट में होंगे बदलाव

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार आमिर खान ने हाल ही में दादासाहेब फाल्के की स्क्रिप्ट क राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी के साथ बैठकर सुना है। आमिर खान को लग रहा है कि इस स्क्रिप्ट में वो बात नहीं है, जो थिएटर में ऑडियंस को इम्प्रेस कर सके। आमिर खान को लग रहा है कि राजू हिरानी और अभिजात जोशी को इस मूवी में थोड़ा इमोशन और ड्रामा डालने की जरुरत है। इस स्क्रिप्ट में कॉमेडी का तड़का नहीं था। आमिर खान के मन में फिल्म को लेकर थोड़ी शंका है। उन्होंने राजू से स्क्रिप्ट दोबारा लिखकर वापस आने को कहा है।

पोर्टल को सूत्र ने बताया कि आमिर खान के इस रिएक्शन को देखने के बाद राजू और अभिजात दोनों ही हैरान रह गए। अब वो क्या करें इस बारे में सोच रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर में शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह नवंबर में फ्लोर पर जाएगी। आमिर खान ने इस समय पहली ही बाकी स्क्रिप्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। वो इस समय सभी इंडस्ट्रीज के नए-नए सब्जेक्ट्स को देख रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article