PETA model Rozlyn khan News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'सविता भाभी' फेम एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान (Rozlyn Khan Cancer) को कैंसर हो गया है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। रोजलिन खान ने अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है और ठीक होने की उम्मीद जताई है। अब एक्ट्रेस की 7 महीने तक कीमोथैरेपी चलेगी। रोजलिन खान इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं लेकिन वो इसके बाद भी काम बंद नहीं करना चाहतीं।
रोजलिन खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कैंसर... मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती ये कहीं पढ़ा था... लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। ये मेरी जिंदगी का एक अध्याय हो सकता है... मुझे विश्वास और उम्मीद है की हर मुश्किल ने मुझे और स्ट्रॉन्ग बनाया है, ये भी बनाएगा।'
रोजलिन ने आगे लिखा, 'मेरे पास कुछ प्यारे लोग हैं जो मेरे लिए दुआ करते हैं, जो होता है अच्छे के लिए होता है। मुझे गर्दन और पीठ में तेज दर्द के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। मैंने इसे जिमनास्टिक दर्द और पीठ में दर्द का मामला समझने की गलती की। खैर, जल्दी पता चल गया।' वहीं काम को लेकर रोजलिन ने लिखा, 'प्रिय ब्रांड्स मैं आपके लिए हर महीने के दूसरे सप्ताह में शूट करने के लिए उपलब्ध रहूंगी क्योंकि मुझे आने वाले 7 महीनों के लिए कीमोथेरेपी के लिए जाना होगा और प्रत्येक कीमोथेरेपी के बाद एक सप्ताह के आराम की आवश्यकता होगी। आपको गंजे मॉडल के साथ काम करने के लिए साहस की आवश्यकता है।'
आपको बताते चलें रोजलिन खान उस वक्त चर्चा में रही थीं जब उन्होंने साल 2015 में अमेरिकी संस्था पेटा के लिए फोटोशूट करवाया था। रोजलिन ने पशुओं की हत्या को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए खूनी फोटोशूट करवाया था। रोजलिन कई शॉर्ट फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही रोजलिन खान फिल्म 'सविता भाभी', 'जी लेने दो एक पल' में भी काम कर चुकी हैं।
