Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार सतीश कौशिक ने 9 मार्च के दिन अपनी आखिरी सांस ली। वो होली सेलीब्रेट करने के लिए दिल्ली आए हुए थे, जिसके बाद वो कभी भी मुंबई नहीं लौट सके। उनकी अचानक हुई मृत्यु से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है और उनके घरवाले इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि एक्टर के अचानक चले जाने से उनके परिवारवालों की जिंदगी रुक गई है। खास करके सतीश कौशिक की बेटी वंशिका की जिंदगी गम से भर गई है, वो किसी से बात करने की हालत में नहीं है।
निशांत ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है, 'सतीश जी की अचानक मृत्यु पर घरवाले भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पत्नी और बेटी यह बात अब तक स्वीकार ही कर रही हैं कि वो इस दुनिया में नहीं रहे। वंशिका घर आने वाले रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रही है। वो चुपचाप बैठी रहती है। जब वो अकेले होती है तो उसकी आंखों में आंसू रहते हैं।'
निशांत ने सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो कमाल के पिता था। निशांत ने बताया कि सतीश कौशिक अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। वो वंशिका के साथ खूब खेलते थे। वंशिका को भी अपने पिता के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। वंशिका अपने पिता के साथ रील्स बनाती थी और उन्हें इंस्टा पर शेयर करती थी। निशांत के अनुसार, सतीश कौशिक के परिवार को थोड़ा वक्त लगेगा इस बात पर भरोसा करने में कि वो अब उन्हें छोड़कर जा चुके हैं।
