बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने पहली बार मिलाया Tiger Shroff संग हाथ!! इस डायरेक्टर की मूवी में करेंगे काम

Sara Ali Khan-Tiger Shroff doing an action movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान के रूप में एक नई जोड़ी मिलने जा रही है। सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ ने जगन शक्ति की अपकमिंग एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी।

Image

Sara Ali Khan ने पहली बार मिलाया Tiger Shroff संग हाथ!!

Sara Ali Khan-Tiger Shroff doing an action movie: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट की नई एक्शन मूवी साइन की है, जिसे डायरेक्टर जगन शक्ति बनाएंगे। जगन शक्ति और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड एक्शन को अलग स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जिस कारण वो एक मेगा बजट एक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और जगन शक्ति की यह फिल्म इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी। फिल्म के मेकर्स टाइगर श्रॉफ स्टारर का कुछ हिस्सा भारत में शूट करेंगे और बाकी का हिस्सा दुनिया के अलग-अलग देशों में शूट करेंगे।

टाइगर श्रॉफ और जगन शक्ति की इस फिल्म को लेकर जब खबर आई थी तब यह नहीं बताया गया था कि इसमें कौन सी हसीना दिखाई देगी? अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो टाइगर श्रॉफ के साथ इस मूवी में सारा अली खान (Sara Ali Khan) दिखाई देंगी। सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ ने पहले कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया है। जगन शक्ति वो पहले डायरेक्टर हैं, जो इन दोनों नए कलाकारों की जोड़ी बनाने जा रहे हैं। सारा अली खान को जगन शक्ति की फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है।

टाइगर-सारा की मूवी में दिखेंगे खतरनाक विलेन्स

ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी है कि सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी एक मसाला एंटरटेनर होगी, जिसमें खूंखार विलेन्स भी नजर आएंगे। मेकर्स इन दिनों कई धांसू एक्टर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं, जिनमें से कुछ को वो फाइनल करेंगे। मेकर्स अगले 7 दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल कर देंगे ताकि दिसम्बर महीने के आखिरी हफ्ते से इसकी शूटिंग शुरू की जा सके। टाइगर श्रॉफ को जगन शक्ति की फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसे करने के लिए अपनी डेट्स तक एडजस्ट की थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article