बॉलीवुड

Sanjay Dutt की Aakhri Sawaal इस देश में हुई बैन, परेशान हुए मेकर्स!!

Aakhri Sawaal Banned in UAE: संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म आखिरी सवाल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बीच फिल्म आखिरी सवाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

आखिरी सवाल इस देश में हुई बैन (pic credit-movie poster)

Aakhri Sawaal Banned in UAE: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले ये मूवी 8 मई को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी नहीं दी थी। अब रिलीज होने के साथ ही मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे मेकर्स परेशान हो गए हैं। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फिल्म आखिरी सवाल इस देश में बैन हो गई है। आइए इस बारे में जानते है विस्तार से...(ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की Aakhri Sawaal देख गदगद हुईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, तारीफ में कही ये बात)

aakhri sawaal poster

आखिरी सवाल इस देश में हुई बैन (pic credit-movie poster)

आखिरी सवाल इस देश में हुई बैन

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मंजूरी मिली। भारतीय सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया, लेकिन UAE सेंसर बोर्ड ने इसमें कई कट लगाने की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इन बदलावों को मानने से इनकार कर दिया। इसी वजह से आखिरी सवाल को अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, फुजैराह, रस अल खैमाह और उम्म अल क्वैन जैसे यूएई के कई हिस्सों में बैन कर दिया गया है।

आखिरी सवाल में नजर आ रहे है ये कलाकार

बताया जा रहा है कि यूएई सेंसर बोर्ड फिल्म में कई बदलाव चाहता था, लेकिन मेकर्स भारत वाला ओरिजिनल वर्जन ही रिलीज करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने वहां फिल्म रिलीज न करने का फैसला लिया। इससे पहले धुरंधर और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों को भी यूएई में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि बाद में ओटीटी पर आने के बाद वहां के दर्शकों ने इन फिल्मों को देखा था। फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीति चंद्रा, त्रिधा चौधरी, मृणाल कुलकर्णी और हरसिमरन ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article