Animal: संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर सिंह, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का क्रेस फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कबीर सिंह से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। संदीप की फिल्म पर टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। अब फिल्म मेकर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
निर्देशक ने कहा कि मैं ऐसा नहीं सोचता हूं। मुझे नहीं लगता है कि कबीर सिंह मिसोजिनिस्ट फिल्म है। 4 से 5 लोगों ने इस बारे में लिखा जिसकी वजह से बवाल मचा था। मैं इन चीजों को लेकर इतना नहीं सोचता हूं। कुछ लोगों के कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे नहीं लगता है कि हमें इस बार में बात करनी चाहिए। भूल जाओ कबीर सिंह को।
कबीर सिंह पर संदीप रेड्डी वांगा ने तोड़ी चुप्पी
कबीर सिंह शाहिद और कियारा के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म से दोनों के करियर को उछाल मिला था। कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। इन दिनों संदीप की नेक्स्ट फिल्म स्पिरिट को लेकर भी बज बना हुआ है। स्पिरिट में प्रभास मुख्य भूमिका में है।
