बॉलीवुड

Box Office Clash: अमिताभ की 'ऊंचाई' से टकराएगी सामंथा की 'यशोदा', कौन पड़ेगा किस पर भारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:29 AM IST

'पुष्पा' फेम अभिनेत्री सामंथा प्रभु अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म यशोदा को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। इसी दिन अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर की फिल्म ऊंचाई भी रिलीज होने वाली है।

Image

Box Office Clash: अमिताभ की 'ऊंचाई' से टकराएगी सामंथा की 'यशोदा', कौन पड़ेगा किस पर भारी

Box office Clash Yashoda vs Uunchai: 'पुष्पा' फेम अभिनेत्री सामंथा प्रभु अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म यशोदा को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। सामंथा की नई फिल्म के लिए हिंदी पट्टी के दर्शक भी खासा उत्साहित हैं। शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित प्रतिष्ठित श्रीदेवी मूवीज प्रोडक्शन नंबर 14, हरि और हरीश इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

यह एक बेहतरीन थ्रिलर है जिसें सामंथा ने एक्शन सीन्स में अपना खून और पसीना बहाया। इस फिल्म में सामंथा के साथ, वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पिका गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह बिग बजट फिल्म 100 दिनों में शूट हुई है और नए जमाने के सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक निश्चित रूप से 'यशोदा' को देखने के लिए रोमांचित होंगे।

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर बॉलीवुड की दो फिल्मों से होने वाली है। 11 नवंबर को ही सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई रिलीज होने वाली है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन और परिणीति चोपड़ा के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म ज्यादातर हिस्से को नेपाल और कश्मीर में शूट किया गया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ अभिनेता राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ' मोनिका, ओ माई डार्लिंग' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। उनकी यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी होगी जिसमें सस्पेंस थ्रिलर के साथ कॉमेडी क्राइम, ड्रामा सब देखने को मिलेगा। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि तीनों फिल्मों की चर्चा अभी अधिक नहीं है। दक्षिण में सामंथा की यशोदा को अच्छा रेस्पांस मिलेगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article