बॉलीवुड

Samantha Ruth ने ठुकराया Pushpa 2 में आइटम सॉन्ग का ऑफर, 3 मिनट के मिल रहे थे 5 करोड़?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 10:22 AM IST

samantha ruth prabhu refuses allu arjun film pushpa 2 offer: सामंथा रुथ प्रभु के इस कथित रिजेक्शन में टॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर बज बन गया है कि अदाकारा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर कर रही हैं। अदाकारा ने पुष्पा 2 का ऑफर ठुकरा कर सभी फैंस को हैरान कर दिया है।

Image

samantha ruth

samantha ruth prabhu refuses pushpa 2?: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) हाल ही में बीमारी से उबरकर इन दिनों मुंबई में हैं अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है कि उन्होंने पुष्पा-2 का ऑफर ठुकरा दिया है। जी हां अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर की फिल्म पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग का ऑफर साफ ठुकरा दिया है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 का ऑफर क्यों ठुकरा दिया है। पुष्पा फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग उ अंटावा खासा चर्चा में रहा था और ये अबतक सबसे हिट गानों में से एक है।

बताया गया है कि सामंथा को पुष्पा-2 में 3 मिनट का गाना करना था। इस 3 मिनट के गाने में उपस्थिति के लिए एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये की भारी पेशकश दी गई थी लेकिन सामंथा ने इसे अस्वीकार कर दिया। क्योंकि वह अपने करियर में इस पड़ाव पर एक स्पेशल आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं। इसी बीची निर्देशक सुकुमार, एक्ट्रेस को फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

सामंथा रुथ प्रभु के इस कथित रिजेक्शन में टॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर बज बन गया है कि अदाकारा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर कर रही हैं। अदाकारा की वेब सीरीज सिटाडेल हिंदी में रिलीज होने वाली है। कथित तौर पर इसकी शूटिंग के लिए सामंथा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म खुशी की शूटिंग लटका दी है। अब, अदाकारा ने पुष्पा 2 का ऑफर ठुकरा कर भी फैंस को हैरान कर दिया है।

अल्लू अर्जुन के 41वें बर्थडे के दिन निर्देशक सुकुमार उनके फैंस को ट्रीट देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके बर्थडे के दिन पुष्पा 2 की एक छोटी सी झलक या टीजर वीडियो जारी किया जाएगा। अल्लू अर्जुन का जन्मदिन 8 अप्रैल को है और इसी दिन पुष्पा 2 की पहली झलक सामने आ सकती है। इस फिल्म को पहले पार्ट की तरह ही पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ ही फहाद फासिल एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। ये फिल्म अगले साल मार्च 2024 तक सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने की तैयारी में हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article