बॉलीवुड

Sam Bahadur Screening: स्क्रीनिंग में एक साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन- अगस्त्या नंदा, फैंस ने मामा-भांजे को बताया जुड़वा भाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 30, 2023, 08:23 AM IST

Sam Bahadur Screening: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एक स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई है। फिल्म की स्क्रीनिंग से अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। अगस्त्य और अभिषेक दोनों की शक्ल काफी एक जैसी लग रही हैं।

Image

Abhishek Bachchan and Agastya Nanda

Sam Bahadur Screening: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एक स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई है। जिसमें विक्की के मम्मी-पापा, भाई सनी कौशल और कैटरीना कैफ समेत पूरा परिवार ही नजर आया है। परिवार के साथ ही बॉलीवुड के भी कई बड़े सितारे विक्की कौशल की फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आए हैं। रेखा से लेकर अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा भी फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंचे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग से अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

अगस्त्य और अभिषेक दोनों की शक्ल काफी एक जैसी लग रही हैं। इन वायरल फोटोज को देखकर फैंस दोनों को एक दूसरे का जुड़वा भाई बता रहे हैं। आइए इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक-अगस्त्य को फैंस ने बताया जुड़वा भाई

सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में पहुंचे अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा काफी एक जैसे ही लग रहे हैं। दोनों की शक्ल के साथ-साथ हाइट और ड्रेसिंग सेंस भी एक जैसा लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की कमेंटबाजी भी शुरू हो गई है।

कई लोगों का मानना है कि अगस्त्य और अभिषेक मामा भांजे कम और जुड़वा भाई ज्यादा लग रहे हैं। बता दें कि अगस्त्या नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं और जल्द ही फिल्म द आर्चीज के साथ डेब्यू करने वाले हैं। अगस्त्य को लेकर अभी से ही इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article