Sam Bahadur Screening: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में सितारों के लिए एक स्क्रीनिंग आयोजित की गई है। जिसमें विक्की कौशल के पूरे परिवार से लेकर कई सितारे भी नजर आए हैं। इस बीच कैटरीना कैफ फुल संस्कारी बहू वाले अवतार में नजर आ रही हैं। स्क्रीनिंग के दौरान वह पूरे वक्त अपने सास-ससुर को संभालते हुए ही नजर आई हैं। कैटरीना का ये अवतार देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर तारीफ तो विक्की की भी खूब हो रही है। स्क्रीनिंग के दौरान विक्की ने अपने मां-बाप का आशीर्वाद लिया और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाईं। विक्की कौशल के इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
विक्की-कैटरीना की जमकर हुई तारीफ
सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों एक साथ ब्लैक कलर की आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर विक्की के साथ ही कैटरीना के भी संस्कारों की जमकर तारीफ हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि विक्की और कैटरीना बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। सैम बहादुर को 1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से सीधी टक्कर मिलने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल एनिमल की हाइप काफी ज्यादा नजर आ रही है।
