बॉलीवुड

Bhool Bhulaiya 3 में हुई कार्तिक आर्यन की एक्स-गर्लफ्रेंड की एंट्री, कियारा का पत्ता काट करेगी रोमांस

Bhool Bhulaiya 3 Sara Ali Khan Reunite With Kartik Aaryan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान की झोली में अब कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' गिरती दिख रही है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही मूवी की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं।

Image

'भूल भुलैया 3' में हुई कार्तिक की एक्स की एंट्री

Bhool Bhulaiya 3 Sara Ali Khan Reunite With Kartik Aaryan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। 2022 में उनकी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiya 3) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े थे और जबरदस्त कमाई भी की थी। वहीं उनकी 'भूल भुलैया 3' 2024 में दिवाली पर रिलीज होगी। खास बात तो यह है कि फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही मूवी की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार और अनीस बाजमी ने 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiya 3) की कास्टिंग शुरू कर दी है। फिल्म के लिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक बार फिर से साथ आए हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने 'भूल भुलैया 3' के बारे में बात करते हुए कहा था, "भूल भुलैया' कार्तिक और भूषण दोनों के लिए ही बहुत अहम है और वे इस मूवी की स्टेक को बढ़ाना चाहते हैं। दोनों ने स्क्रिप्ट पर बहुत अच्छे से काम किया है और फरवरी 2024 तक मूवी की शूटिंग भी शुरू करने के लिए तैयार हैं।"

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों ही इस मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इस बारे में बात कहते हुए सूत्रों ने कहा, "कार्तिक और सारा अच्छे दोस्त हैं और 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiya 3) के साथ वे अपनी दोस्ती को आगे ले जाने के लिए भी बेताब हैं। जैसे ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी, ये कास्टिंग चर्चा का विषय बन जाएगी।" बता दें कि सारा और कार्तिक एक-दूजे को डेट भी कर चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article