बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 8: एनिमल ने निकाली विक्की कौशल की चीख, कमाई के रास्ते में बना रोड़ा

Sam Bahadur Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' के आठवें दिन के आंकड़ें सामने आ गए हैं। ऐसे में फिल्म ने अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है इस रिपोर्ट में जानिए।

Image

Sam Bahadur Box Office Collection Day 8

Sam Bahadur Box Office Collection Day 8: मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लोगों से काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस भी मिला। विक्की कौशल की एक्टिंग ने मानो कहानी में चार चांद लगा दिए हैं। सैम मानेकशॉ की एक्टिंग कर एक्टर ने सभी को एक नया रूप दिखाया है। इसी के साथ अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की खबर में।

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को रिलीज हुए आज 8 दिन हो गए हैं। ऐसे में सैनिलक रिपोर्ट्स के अनुसार 3.25 करोड़ मेकर्स ने अपनी जेब में भरें हैं। अब फिल्म का पूरा कलेक्शन लगभग 42.05 हो गया है। ये कलेक्शन मेकर्स के लिए काफी चौंका देने वाला है।

कम कमाई का कारण है रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल संग क्लैश। दोनों फिल्म 1 दिसंबर को साथ में रिलीज हुई थी, वहीं अब एनिमल 500 करोड़ तक पहुंचने वाली है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है, जहां सैम मानेकशॉ ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया। जिसके बाद एक नया राष्ट्र बांग्लादेश बनाकर एक पहचान हासिल की।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article