बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 7: विक्की कौशल की सैम बहादुर ने सातवें दिन की इतनी कमाई, एनिमल को दे रही है टक्कर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2023, 08:41 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 7 Early estimates: सैम बहादुर (Sam Bahadur) को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। सातवें दिन विक्की कौशल की फिल्म को एनिमल से कड़ी टक्कर मिल रही है। जिसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Image Credit: Social Media

Sam Bahadur Box Office Collection Day 7 Early estimates: सैम बहादुर (Sam Bahadur) को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई सैम बहादुर को सीधी टक्कर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) से मिल रही है। एनिमल को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। एक्टिंग, परफॉर्मेंस, कहानी और निर्देशन सभी मामलों में सैम बहादुर एक जबरदस्त फिल्म है। सैम बहादुर में खासतौर पर विक्की कौशल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। विक्की ने इस विक्की में अपना अभी तक का बेस्ट काम किया है।

एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुए हैं। आइए अब सैम बहादुर के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sam Bahadur Box Office: सातवें दिन हुई इतनी कमाई

Sainik इंडिया की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की सैम बहादुर ने सातवें दिन 3.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई की थी। एनिमल के सामने सैम बहादुर की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है। हालांकि अब फिल्म ने टोटल 38.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। विक्की कौशल को फिल्म के लिए जमकर तारीफ मिल रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article