Sam Bahadur Box Office Collection Day 10 Early Trends: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) के साथ क्लैश करने वाली विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) अब 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। एनिमल और सैम बहादुर, दोनों फिल्मों को 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही एनिमल के क्रेज के आगे, सैम बहादुर फीकी पड़ती नजर आ रही है। सैम बहादुर और एनिमल के क्लैश में विक्की कौशल की फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जबरदस्त रिव्यू के बावजूद भी सैम बहादुर को उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं मिल सका है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को एक्शन, रिसर्च और स्टोरी के पूरे नंबर मिल रहे हैं।
बावजूद इसके फिल्म की कमाई ज्यादा खास नहीं रही है। हालांकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने हल्कि रफ्तार जरूर पकड़ ली है। आइए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Sam Bahadur Box Office: 10वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.45 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। एनिमल जैसी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है। फैंस सैम बहादुर में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
