बॉलीवुड

'Sarkar' का रीमेक है सलमान खान की 'Sikandar', इन अफवाहों के बीच 'Bam Bam Bhole' गाना भी निकला कॉपी?

Salman Khan's Sikandar: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये साउथ एक्टर थलापति विजय की 'सरकार' का रीमेक है। अब एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें यह बताया कि 'सिकंदर' का गाना 'बम बम भोले' भी दूसरे गाने का कॉपी है।

Image

Salaman Khan's Sikandar

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) ईद के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को ऑडियंस के अंदर काफी बज नजर आ रहा है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार सलमान खान (Salman Khan) की 'सिकंदर' को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि ये साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी 'सरकार' का रीमेक है। 'सिकंदर' को रीमेक बनाने की अफवाहों के बाद अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान स्टारर का हालिया रिलीज हुआ गाना 'बम बम भोले' भी रीमेक है। इन अफवाहों पर अभी तक सलमान खान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

क्या 'सिकंदर' का 'बम बम भोले' गाना भी कॉपी है?

𝐁𝕀𝗝𝐔™ ने अपने एक्स अकाउंट पर सलमान खान की 'सिकंदर' को लेकर अब बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'जब सिकंदर भी सरकार का रीमेक है। अब वे 'बम बम भोले' गाने को भी दूसरे गाने से कॉपी कर रहे हैं! पूरी मूवी और इसके गाने रीमेक हैं। यह फिल्म एक डिजास्टर रेसीपी परोसने जा रही है। सलमान खान का करियर अब खत्म होने की कगार पर आ गया है।' इस ट्वीट ने अब मेकर्स की चिंता को बढ़ा दिया है। बार-बार सुनने को मिल रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 'सरकार' का रीमेक है।

बीते दिनों 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने भी 'सिकंदर' के रीमेक होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि सलमान खान स्टारर एकदम नई कहानी है। यह किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article