Aayush Sharma Beefed Up: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान को वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। बीते साल नवंबर में कई बार धमकियां मिलने के बाद सलमान खान की सिक्यूरिटी को और भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है। अब सलमान के परिवार को भी पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान के बाद उनके जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
सलमान खान जे जीजा आयुष शर्मा इस समय अपकमिंग फिल्म 'रुस्लान' (Ruslaan) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा मीडिया इवेंट्स में पुलिस कर्मियों के साथ होंगे। कई मीडिया पोर्टलों के अनुसार आयुष शर्मा की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं आयुष शर्मा अब सलमान की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल भी करेंगे। बता दें 'टाइगर 3' स्टार सलमान ने पिछले साल नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष शर्मा इस फिल्म फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी के दिन दिखाई देंगी। फिल्म में सुश्री मिश्रा, जगपथी बाबू और विद्या मालवदे सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण एल बतानी कर रहे हैं। इससे पहले आयुष शर्मा को फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान के साथ देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी
