बॉलीवुड

'बैटल ऑफ गलवान' के बाद सलमान खान सूरज बड़जात्या संग मचाएंगे धमाल, इस महीने होगा फिल्म का ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 9, 2025, 03:38 PM IST

Salman Khan New Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है। खबर है कि सूरज बड़जात्या इस महीने सलमान खान के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

Image

Image Source: Pinterest

Salman Khan New Movie Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने अभी हाल ही में अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) का ऐलान किया है। सलमान खान का इस फिल्म से पहला लुक भी सामने आ चुका है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब से बीच सलमान खान की एक और फिल्म को ऐलान करने का तैयारी की जा रही है। इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या अपडेट आया है।

सलमान खान की नई फिल्म का जल्द होगा ऐलान

सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। खबर है कि सूरज बरजात्या इस महीने सलमान खान के साथ अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सूरज बरजात्या ने बताया कि 'हम जल्द ही फिल्म की घोषणा करेंगे, शायद नवंबर में। इसमें फेमस एक्टर हैं, लेकिन अभी हम ज्यादा नहीं बता सकते। यह एक फैमली ड्रामा और प्रेम कहानी है।' कुछ दिनों पहले सूरज बड़जात्या ने इवेंट में सलमान खान संग दोबारा काम करने पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया था सलमान खान की उम्र के हिसाब के कहानी लिखनी है। जिसमें थोड़ा समय लगेगा।

इन फिल्मों में साथ किया है काम

सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya), हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun), हम साथ-साथ हैं (Hum Saath-Saath Hain), और प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article